उत्तराखंडधर्म-संस्कृतिसोशल मीडिया वायरल

Kedarnath Yatra: 11 अप्रैल से होगी हेली सेवा की बुकिंग, केवल यहां बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए किराया

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर अपडेट करने के साथ ही बुकिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।Kedarnath Yatra: 11 अप्रैल से होगी हेली सेवा की बुकिंग, केवल यहां बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए किराया

केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू होगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर अपडेट करने के साथ ही बुकिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार गुप्तकाशी हेलिपैड से ट्रांस भारत, चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेलीचार्टर्ड, थुंबी, रजस एयरोस्पोर्ट्स, पीलिग्रेमेज एविएशन, सिरसी से एरो एयरकाफ्ट, हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।

सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार सुरक्षित हेली सेवा के लिए संचालन के मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बुकिंग पोर्टल 11 अप्रैल को 12 बजे खुलेगा।

ये है आने व जाने का किराया प्रति यात्री

गुप्तकाशी से केदारनाथ     12,762
फाटा से केदारनाथ            10,164
सिरसी से केदारनाथ           6390

Related Articles

Back to top button