खबर हटकरखेलट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंन्यूज़विदेशसोशल मीडिया वायरल

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Portugal vs Uzbekistan: रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

FIFA World Cup Portugal vs Uzbekistan: फुटबॉल में रिकॉर्ड के बादशाह और पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक और खास उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया है. रोनाल्डो ने मंगलवार (23 जून) की रात को ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ में उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-K लीग मैच में शानदार खेल दिखाया.

रोनाल्डो ने रचा इतिहास
मैच में दो गोल करके, रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ही मैच में दो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और उनकी काबिलियत कम नहीं हुई है. इसके अलावा, रोनाल्डो 40 साल की उम्र पार करने के बाद FIFA वर्ल्ड कप मैच में दो गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए.

Portugal’s Cristiano Ronaldo (7) celebrates with Portugal’s Pedro Neto (18) after Ronaldo scored his side’s third goal during the World Cup Group K soccer match between Portugal and Uzbekistan in Houston, Tuesday, June 23, 2026. (AP Photo/Karen Warren)

23 जून 2026 तक, रोनाल्डो की उम्र 41 साल और 138 दिन है. ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने खेले गए इस मैच में, पुर्तगाल के लिए मैदान पर उतरे रोनाल्डो ने छठे मिनट में पहला गोल करके टीम का खाता खोला. इसके बाद उन्होंने मैच पर पकड़ बनाई और 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके अपनी टीम को बड़ी बढ़त दिला दी. मैच में दो गोल करके, उन्होंने छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करणों (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए. जबकि मेसी का भी ये छठा वर्ल्ड कप है लेकिन वो 2010 में एक भी गोल नहीं कर सके थे.

Portugal’s Cristiano Ronaldo scores his side’s third goal during the World Cup Group K soccer match between Portugal and Uzbekistan in Houston, Tuesday, June 23, 2026. (AP Photo/Ashley Landis)

24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रोनाल्डो से ठीक एक दिन पहले, 22 जून को दो गोल करके सबसे ज्यादा उम्र में दो गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था. मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप-J मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए थे. उस समय मेसी की उम्र 38 साल और 363 दिन थी. हालांकि, मेसी के बनाए इस नए रिकॉर्ड की खुशी को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि 41 साल के रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल करके मेसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Portugal’s Cristiano Ronaldo (7) misses a shot on goal as Uzbekistan goalkeeper Abduvohid Nematov (12) defends during the World Cup Group K soccer match between Portugal and Uzbekistan in Houston, Tuesday, June 23, 2026. (AP Photo/Karen Warren)

पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल
इसके अलावा, उज्बेकिस्तान के खिलाफ इन दो गोल के साथ रोनाल्डो ने अपने देश के लिए एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. वह वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो ने अब तक खेले गए 24 वर्ल्ड कप मैचों में कुल 10 गोल किए हैं. इससे पहले, पुर्तगाल के महान फुटबॉलर यूसेबियो ने 1966 वर्ल्ड कप के एक ही टूर्नामेंट में 9 गोल किए थे और दशकों तक टॉप पर रहे थे. रोनाल्डो ने अपने हालिया मैच में उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Portugal’s Cristiano Ronaldo (7) challenges for the ball with Uzbekistan’s Abdukodir Khusanov (2) during the World Cup Group K soccer match between Portugal and Uzbekistan in Houston, Tuesday, June 23, 2026. (AP Photo/Eric Gay)

वह रिकॉर्ड मेसी के नाम है
हालांकि रोनाल्डो के पास इस मैच में गोल करने का एक और मौका था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका. अगर वह तीसरा गोल कर लेते, तो वह वर्ल्ड कप के इतिहास में ‘हैट-ट्रिक’ (एक ही मैच में तीन गोल) लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेते. लेकिन वह रिकॉर्ड अभी लियोनेल मेसी के नाम है. मेसी ने 2026 वर्ल्ड कप में 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मैच में शानदार हैट-ट्रिक लगाई थी. उस समय मेसी की उम्र 38 साल और 357 दिन थी.

र्तगाल की 5-0 से जीत
पुर्तगाल की टीम ने इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. उन्होंने उज्बेकिस्तान को 5-0 के अंतर से हराया. पुर्तगाल, जिसने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर निराश किया था, ने इस मैच में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा. इस बड़ी जीत के साथ पुर्तगाल ने ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पुर्तगाल ने मैच के छठे मिनट में अपना खाता खोला. रोनाल्डो ने मैच में दो गोल किए. इसके अलावा नूनो मेंडेस, जोआओ फेलिक्स और राफेल लियाओ ने एक-एक गोल किया.

Related Articles

Back to top button