खबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंदुर्घटनान्यूज़सोशल मीडिया वायरल

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम के सात मजदूरों की मौत हो गई.

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट के मदपट्टना में सुबह-सुबह हुआ.

सभी पीड़ित जो एक स्टोन क्रशर साइट पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे, गिरे हुए पत्थर के नीचे फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब मजदूर खदान के काम में लगे हुए थे. माना जा रहा है कि सभी मरने वाले बिहार और असम के मजदूर थे. चट्टान के नीचे और मजदूरों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है.

घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायलों की सही संख्या की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि कई मजदूरों को चोटें आई हैं. चट्टान गिरने के बाद बचावकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया.

बताया जा रहा है कि इलाके को घेर लिया गया और अधिकारियों ने मलबा हटाना और फंसे हुए किसी और मजदूर की तलाश शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि साइट पर करीब 18 मजदूर का कर रहे थे. मजदूरों पर करीब 40 फीट ऊपर से एक बड़ी चट्टान गिरी. पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और उनके परिवारों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आगे कहा कि चट्टान गिरने का कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में कोई लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था.

Related Articles

Back to top button