Newsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

नैनीताल में दीवार बनाने मजदूरों के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिरने से दो वर्कर्स की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया.

नैनीताल: नैनीताल के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा. हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया. पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है.

नैनीताल के मेहरागांव में निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मजदूरों की जान चली गई. देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया. घटना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मेहरागांव में दीवार बनाने का काम चल रहा था. मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर नीचे आ गिरा. मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो मलबे की चपेट में आ गए. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

मेहरागांव में दीवार निर्माण के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.
-डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी, नैनीताल

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया. हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही निर्माण स्थल पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है.यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान संभावित खतरे को लेकर क्या सावधानियां बरती गई थीं.

Related Articles

Back to top button