कौन हैं शरद कपूर? कभी शाहरुख-सलमान संग किया था काम, अब हो गई ऐसी हालत, एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल

शरद कपूर ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ और सलमान खान संग फिल्म ‘जय हो’ में काम किया था.
हैदराबाद: बॉलीवुड के गुमनाम सितारों में एक और स्टार का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह नाम है उस टॉल एंड हैंडसम हंक एक्टर का जिसने कभी शाहरुख खान और सलमान खान के साथ-साथ बॉलीवुड के तकरीबन एक्टर संग काम किया था. बात कर रहे हैं 50 साल के एक्टर शरद कपूर की जिन्हें आज पहचानना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. शरद कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और आज उन्हें देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं शरद कपूर और उनके अचानक चर्चा में आने का क्या है कारण.
शरद कपूर कौन हैं ?
13 फरवरी 1976 को जन्मे, शरद का पालन-पोषण कोलकाता में हुआ. खबर है कि एक्टर के पिता एक आर्किटेक्ट थे. उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की. बताया गया है कि एक्टर ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में थिएटर और स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था.
एक्टिंग की बात करें तो, एक्टर ने स्वाभिमान नाम के शो से टेलीविजन में कदम रखा था. अमित खन्ना के बनाए इस शो में शरद ने ग्रोवर का रोल किया था. यह अप्रैल 1995 से मई 1998 तक डीडी नेशनल पर एयर हुआ था. बाद में, उन्होंने अभिमन्यु सिंह के बनाए टीवी शो आंखें में एक्टिंग की थी. यह शो एक साल तक उसी चैनल पर चला. शक्ति सागर और अमृत सागर ने इसे डायरेक्ट किया था.
शरद कपूर का बॉलीवुड डेब्यू
1996 में, शरद ने दस्तक नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने महेश भट्ट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शरद सुले का रोल किया. इसके बाद उन्होंने विश्वविधाता, तमन्ना, त्रिशक्ति और भी कई फिल्में कीं. हालांकि, एक्टर को आखिरकार शाहरुख खान की फिल्म जोश में प्रकाश शर्मा के रोल से पहचान मिली. जोश में शाहरुख, शरद, ऐश्वर्या राय बच्चन और चंद्रचूड़ सिंह ने अभिनय किया था.
आगे चलकर, शरद ने जेपी दत्ता की बॉर्डर (2001) में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया. उन्होंने वांटेड और जय हो में सलमान खान के साथ भी काम किया.
शरद कपूर की आखिरी फिल्म कौन सी थी?
इस बीच, शरद को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म जबरिया जोड़ी में देखा गया था. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की 2019 की फिल्म में दद्दन यादव का रोल किया था. प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. उसी साल, उन्होंने जी 5 की फिल्म कैबरे में काम किया. उन्हें एक एक्स- आईबी ऑफिसर, विराम बटवाल के रोल में देखा गया था.
एक्टर की बॉलीवुड से अपील
उन्होंने कहा, ‘एक्टर अब इंडस्ट्री में फिर से काम करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन मैं सेंटर से अपील करना चाहता हूं कि मैं बस अच्छा काम ढूंढ रहा हूं और मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत है और मुझे पता है कि आपने हमेशा अपने आस-पास के लोगों को सपोर्ट किया है. इसलिए अगर आप मुझे सपोर्ट कर सकते हैं तो मैं आपका बहुत-बहुत शुक्रगुजार रहूंगा’.
शरद कपूर के चर्चा में आने का कारण
बता दें, शरद कपूर उस वक्त चर्चा में आए जब एक इंस्टग्राम हैंडल बेजुबान ट्र्स्ट ने उनके कुछ वीडियो शेयर किये. वीडियो में देखा जा रहा है कि शरद कपूर ने अपनी तबीतय बिगड़ने के चलते अपने पालतू कुत्तों को इस संस्था को सौंप दिए हैं. अपने इन हालातों की वजह से वह तेजी से खबरों में हैं, जिसके कारण वह काम से दूर रहे. शरद के लेटेस्ट वीडियो ने नेटिजन्स को उनकी हेल्थ को लेकर परेशान कर दिया है.
एक्टर तब इमोशनल हो गए जब उनके चार पेट डॉग्स को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजा गया. उनके दोस्त ने बाद में बताया कि एक्टर का पैर टूट गया था. उन्होंने बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने के बाद पैर में चोट लगने के बारे में भी बताया. हालांकि वह हेल्थ की वजहों से चर्चा में हैं, लेकिन शरद ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छा काम किया है.




