DehardunNaitionalNewsbeatआपका शहरउत्तरराखंड विधानसभाउत्तराखंडउत्तराखण्डखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: अंशुल सिंह नैनीताल, दीप्ति सिंह अल्मोड़ा की नई डीएम बनीं, ललित मोहन रयाल को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. जिलाधिकारियों के साथ-साथ कई IAS और PCS को इधर-उधर किया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर आईएएस (Indian Administrative Service) अधिकारियों के तबादले हुए हैं. कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. दो दिनों पहले भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे.

तबादला सूची में पहला नाम नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का है. आईएएस ललित मोहन को नैनीताल जिलाधिकारी के पद से हटाकर शासन में भेजा गया है. उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ कार्मिक और सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, जीएमवीएन (GMVN) के प्रबंध निदेशक आईएएस विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह जिम्मेदारी भी पहले आईएएस ललित मोहन के पास ही थी.

  • आईएएस निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण) की जिम्मेदारी दी गई है.
  • आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है.
  • वहीं अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है.

पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर: आईएएस के अलावा राज्य में पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर भी किए गए हैम. PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (ADM) हरिद्वार बनाया गया. इसी तरह पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी (ADM) हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं.

  • PCS वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (ADM), देहरादून बनाया गया हैं.
  • PCS सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई हैं.
  • डिप्टी कलेक्टर नैनीताल PCS सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाया गया.

Related Articles

Back to top button